शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

नारी -- क्यूँ है अबला

वक्त बेवक्त ये हकीकत सामने आ ही जाती है
आदमी को पैदाकर, उसी से कुचल दी जाती है।
है ये आतंक क्रूरता का इतना भारी
होती अपने घर से पराई
और दूजे घर जला दी जाती है।

क्यूँ कहते है बेटी लक्ष्मी है?
उसी की खातिर बेघर कर दी जाती है।
आंसू की असंख्य कतारों को दबाए
क्यूँ पिता को देख, हर बार वो
मुस्कुरा दी जाती है।

हाँ आज भी तो है वही सतयुग 
जहां सात फेरे लेकर भी छोड़ दी जाती है,
या जीतकर पांचों में बांट दी जाती है।




पुस्तक समीक्षा - कोरे कागज

  अमृता प्रीतम द्वारा लिखित “कोरे कागज” उपन्यास व्यक्ति के अंतर्गत की उथल-पुथल एवं स्वयं के होने की सच्चाई जानने की इच्छा पर आधारित है | उ...