गुरुवार, 30 मार्च 2023

प्यार नहीं

करीब रहकर भी जो साथ नहीं
ख्वाबों में है,
किस्मत में भी है
पर प्यार नहीं।

अहसास जहां
कुछ खास नहीं,
नाम देकर भी
प्यार नहीं।

गुजरते वक्त से भी
कोई आस नहीं,
बीत रहा है सफर
पर प्यार नहीं।

है शिकायत पर
कोई न्याय नहीं,
टूट रहा है सब्र
पर प्यार नहीं।

साथ है पर संग नहीं
पास है पर रूह में नहीं,
किस्मत में है पर दिल में नहीं
आस है पर प्यार नहीं।

पुस्तक समीक्षा - कोरे कागज

  अमृता प्रीतम द्वारा लिखित “कोरे कागज” उपन्यास व्यक्ति के अंतर्गत की उथल-पुथल एवं स्वयं के होने की सच्चाई जानने की इच्छा पर आधारित है | उ...