हर खोज का परिणाम है मुस्कान
बदलते रिश्तों के अहसास
का इलाज है
ये मुस्कान।
तेरे हर सितम को
आंसू की हर बूंद को
मन में दफनाती है
ये मुस्कान ।
तेरे होकर भी ना होने
के सफर को
छुपाती है
ये मुस्कान।
है संग तो चल रहा है जीवन
मेरे तो होने का राज है
ये मुस्कान।
हर घड़ी आते तूफानों में
पतवार है
ये मुस्कान।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें