शुक्रवार, 9 जून 2023

ऐसा प्यार

तेरे शहर से गुजर रहे है हम ....
तुझ तक आहट तो पहुंची होगी...
रफ्ता रफ्ता कटती जिंदगी में
धड़कन तो जरूर बढ़ी होगी।

ये बहती हवा मुझ तक तो
तेरा प्यारा सा अहसास लाई है...
इस मिट्टी में भी मुझे तेरे
कदमों की दिखी परछाई है ।

तू मेरे ख्यालों में इस कद्र
छाया सा हुआ है...
सोच में भी तू है और
लगे सामने तेरा साया है।

प्यार के इस फैले जाल को
अब मैं क्या नाम दूं
दिल में तू, दिमाग में तू
और मेरी नफरत में भी 
बस तू ही तू है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुस्तक समीक्षा - कोरे कागज

  अमृता प्रीतम द्वारा लिखित “कोरे कागज” उपन्यास व्यक्ति के अंतर्गत की उथल-पुथल एवं स्वयं के होने की सच्चाई जानने की इच्छा पर आधारित है | उ...