डॉ ब्रायन वीज ने अपने अनुभव को बांटकर हमें पुर्नजन्म के अनसुलझे पहलू पर सोचने को विवश कर दिया है। शायद यही कारण है जब हम किसी अनजान व्यक्ति से मिलते है और वह हमें बहुत ही जाना पहचाना लगता है।
कैथरीन वह स्त्री है जो अपने अनजान स्वप्नों से अत्यंत विक्षिप्तावस्था तक पहुंच रही थी । वह मनोचिकित्सक से संपर्क करती है और सम्मोहन से उसका इलाज करना तय किया जाता है। उसके बाद पुर्नजन्म की परतें एक के बाद एक खुलनी शुरू हो जाती है और वहीं से उन दुस्वप्नों की डोर जुड़ी हुई होती है।
इस वैज्ञानिक युग में ये पुस्तक जीवन के वास्तविक सत्य का प्रतिनिधित्व करती है जो भारतीय शास्त्रों में पूर्व में बताया जा चुका है। हमारे कर्म ही है जो मृत्यु के पश्चात भी हमारे साथ रहते है और यह शरीर तो नश्वर है।
जीवन का यह सच वर्तमान के हमारे सभी दुखों, परेशानियों और समस्याओं का समाधान है जिसे हम मानना नहीं चाहते है। यह पुस्तक भी इसी भावना के साथ लिखी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें